फिरोजपुर छावनी में 66 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत, 23 की रिपोर्ट Positive

Edited By Vatika,Updated: 09 Oct, 2020 05:08 PM

23 positive case in firozpur

फिरोजपुर छावनी में आज 66 वर्षीय व्यक्ति  की कोरोना से मौत हो गई है जबकि 23 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर छावनी में आज  66 वर्षीय व्यक्ति  की कोरोना से मौत हो गई है जबकि 23 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर गुरपाल सिंह चाहल ने बताया कि आज 56 कोरोना से पीड़ित मरीज ठीक हुए हैं। वहीं जिले में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 110 तक पहुंच गई है । डिप्टी कमिश्नर  ने बताया कि जिला फिरोजपुर में कुल 3977 कोरोना से पीड़ित मरीज थे जिनमें से 3562 मरीज ठीक हो चुके हैं और 305 मरीजों का इलाज चल रहा है ।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिन व्यक्तियों की आज कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उन्हें  क्वारंटाइन कर दिया गया है। डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर ने लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचने के लिए लोग सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस की  पालना करें और सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!