खानदानी नशा तस्कर दो महिलाएं 5 करोड़ 10 लाख की हैरोइन सहित गिरफ्तार

Edited By Mohit,Updated: 07 Jul, 2020 10:28 PM

2 women arrested with heroin

लुधियाना में पिछले 15-20 सालों से नशे का कारोबार करने वाले नशा तस्कर बिरजू की.............

लुधियाना (अनिल): लुधियाना में पिछले 15-20 सालों से नशे का कारोबार करने वाले नशा तस्कर बिरजू की दो बेटियों को स्पैशल टास्क फोर्स की लुधियाना टीम ने 5 करोड़ 10 लाख की हैरोइन की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिस संबंधी एस.टी.एफ के ए.आई.जी. सनेहदीप शर्मा ने प्रैस को जानकारी देते हुए बताया कि लुधियाना में पिछले लम्बे समय से बिरजू नामक नशा तस्कर बड़े पैमाने पर नशे का कारोबार चलाता था। जिस पर 40 के करीब नशा तस्करी के मामले दर्ज थे। जिसकी कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। जिसकी दो बेटियों को मुखबीर की सूचना पर दुर्गापुरी हैबोवाल में एक एक्टिवा पर गिरफ्तार किया गया। 

जब एस.आई गुरचरण सिंह ने उक्त स्कूटरी की तलाशी ली तो उसकी डिग्गी में से एक किलो 200 ग्राम हैरोइन, एक इलैक्ट्रोनिक कांटा व 30 खाली प्लास्टिक के पाऊच बरामद किए गए। जिस की अन्तराष्ट्रीय बाजार में करीब 5 करोड़ 10 लाख रूपए कीमत आंकी जा रही है। पुलिस ने तुरंत दोनो महिलाओं को गिरफ्तार करके उनकी पहचान किरण बाला पत्नी अमित शर्मा वासी मुहल्ला संत नगर हाल वासी मुहल्ला दुर्गापुरी हैबोवाल और सुमन बाला पत्नी रजिन्द्र कुमार बिल्ली वासी मुहल्ला दुर्गापुरी के रूप में की गई। जिनके खिलाफ मोहाली एस.टी.एफ पुलिस स्टेशन में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

दोनो महिलाओं व इनके परिवारक सदस्यों पर दर्जन मामले दर्ज
ए.आई.जी. सनेहदीप शर्मा ने बताया कि पकड़ी गई किरण बाला व सुमन बाला पर नशा तस्करी के करीब दर्जन भर मामले दर्ज हैं। जिसमें दोनों महिलाओं पर कई मामलों में अदालत ने भगौड़ा करार दिया हुआ है जबकि दोनों महिलाओं के सभी परिवारिक मैंबरों पर नशा तस्करी के तीन दर्जन से भी ज्यादा मामले दर्ज है। दोनो महिलाओं के पति भी इस वक्त नशा तस्करी के मामलों में जेल में बंद हैं। आरोपियों का पूरा खानदान नशा बेचने के अलावा कोई और काम नहीं करता। यह दोनो महिलाए भी पिछले 10 सालों से लगातार नशे का कारोबार चला रही थी। ए.आई.जी. सनेहदीप शर्मा ने बताया कि दोनों को आज अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। जिनमें अहम खुलासे होने की संभावना है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!