Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jul, 2017 12:36 PM
थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस ने करीब 2 वर्षों से चोरी, डकैती व लूटपाट आदि मामलों में चले आ रहे एक भगौड़े को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना तलवंडी चौधरियां के एस.एच.ओ. नरिन्द्र सिंह औजला ने बताया कि गुरदेव सिंह...
सुल्तानपुर लोधी (धीर/सोढी/तिलकराज): थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस ने करीब 2 वर्षों से चोरी, डकैती व लूटपाट आदि मामलों में चले आ रहे एक भगौड़े को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना तलवंडी चौधरियां के एस.एच.ओ. नरिन्द्र सिंह औजला ने बताया कि गुरदेव सिंह उर्फ देबा पुत्र दलीप सिंह निवासी रूपेवाल थाना मखू जो 31 अगस्त 2015 से धारा 392/302/427 आई.पी.सी.-25 आम्र्ज एक्ट, डकैती व अन्य कई मामलों में पुलिस को वांछित था, को एक गुप्त सूचना के आधार पर ए.एस.आई. भूपिन्द्र सिंह ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि गत दिनों गांव हुसैनपुर दूलोवाल में एक महिला पर हमला कर उसको गंभीर रूप में घायल करके फरार हुए आरोपी सुरजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी दूलोवाल को थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस ने 15 जुलाई को एफ.आई.आर. 76 में धारा 307/452/323/324/148/149 आई.पी.सी. के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि उक्त आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। एस.एच.ओ. नरिन्द्र सिंह ने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस ने जगतार सिंह पुत्र इंद्र सिंह निवासी छन्ना शेर सिंह थाना तलवंडी चौधरियां को एक चालू भट्ठी, 20 किलो लाहन व 1500 एम.एल. अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है।