Edited By Sunita sarangal,Updated: 03 Aug, 2021 10:37 AM
सीमा सुरक्षा बल की 10 बटालियन के जवान रावी दरिया किनारे ड्यूटी दे रहे थे, तभी जवानों ने रावी दरिया में.....
डेरा बाबा नानक(वतन): सीमा सुरक्षा बल की 10 बटालियन ने भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर नंगली पोस्ट के पास रावी दरिया में बांस के खोल में छुपा कर रखी हेरोइन बरामद की।
सीमा सुरक्षा बल की 10 बटालियन के जवान रावी दरिया किनारे ड्यूटी दे रहे थे, तभी जवानों ने रावी दरिया में एक बांस के खोल को पानी में तैरते देखा। इस पर उन्होंने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। जवानों ने जब बांस को पकड़ कर जांच की तो उसमें 2 पैकेट हेरोइन के बरामद हुए। यह हेरोइन पीले रंग की टेप में लपेट कर भेजी गई थी। इस बरामदगी के बाद जवानों ने इलाके में सर्च आप्रेशन शुरू किया है।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here