Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Feb, 2024 10:21 PM
दुकानदार पर हमला कर दोनों हाथ काटने की घटना में पुलिस ने 2 और लोगों को गिरफ्तार किया है।
खन्ना : दुकानदार पर हमला कर दोनों हाथ काटने की घटना में पुलिस ने 2 और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक नाबालिग है। पुलिस ने कुनाल उर्फ कनू निवासी डा. अंबेडकर कालोनी खन्ना तथा उसके भाई सन्नी उर्फ कालू को गिरफ्तार किया। सन्नी नाबालिग है। उसे जुवेनाइल भेजा गया। दूसरे का रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।
डी.एस.पी. हरजिंदर सिंह गिल ने बताया कि आरोपी से वारदात में प्रयोग हथियार बरामद करने बाकी हैं। इसके अलावा जो 2 हमलावर फरार हैं उन्हें भी जल्द काबू किया जाएगा। इससे पहले 2 आरोपियों मोहना निवासी डा. अंबेडकर कालोनी ललहेड़ी रोड खन्ना और कुलदीप सिंह अट्टी निवासी करतार नगर खन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया था।
एस.एच.ओ. गुरमीत सिंह के अनुसार अब तक की पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि दुकानदार अजय कुमार ने कुछ समय पहले कनु के पिता से मारपीट की थी। इसे लेकर वे रंजिश रखते आ रहे थे। कनु ने अपने साथियों से मिलकर पिता से मारपीट का बदला लेने के लिए अजय पर हमला किया था। उसके दोनों हाथ बुरी तरह से काट दिए गए थे। इससे पहले अजय का भाई मिंटू आरोप लगा चुका है कि हमलावर नशा करने के लिए पैसे मांगते थे। पैसे देने से इंकार किया तो हमला कर दिया गया।