Edited By Kamini,Updated: 10 Aug, 2023 06:33 PM
श्री मुक्तसर साहिब में सीनियर पुलिस कप्तान हरमनबीर सिंह गिल के दिशा-निर्देशों और एसपी (डी) रमनदीप सिंह भुल्लर के निर्देशों पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ।
मलोट (जुनेजा) : श्री मुक्तसर साहिब में सीनियर पुलिस कप्तान हरमनबीर सिंह गिल के दिशा-निर्देशों और एसपी (डी) रमनदीप सिंह भुल्लर के निर्देशों पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को उस समय बड़ी सफलता मिली जब सी.आई.ए. स्टाफ-02 की टीम ने 2 अंतर्राज्यीय तस्करों को 2 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी सगे भाई है और राजस्थान के रहने वाले हैं।
सी.आई.ए. स्टाफ-02 प्रभारी एस.आई. करमजीत सिंह के नेतृत्व में ए.एस.आई. गुरमीत सिंह और ए.एस.आई. कुलविंदर सिंह ने पुलिस टीम के साथ गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में गांव मलोट बस स्टैंड पर पहुंचे। इस दौरान 2 व्यक्तियों को संदिग्ध हालत में पाया। दोनों व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उक्त व्यक्तियों की पहचान भोज राज जटिया और घनैया लाल जटिया पुत्र बेरू लाल जटिया निवासी सोंगड़ थाना बेगू जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उक्त व्यक्तियों के बैग की तलाशी ली, जिसमें 2 किलो अफीम बरामद हुई।
पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ थाना सदर मलोट में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया जा रहा है। शुरुआती जांच में पता चला कि गिरफ्तार किए गए लोग लंबे समय से राजस्थान से अफीम लाकर पंजाब में सप्लाई करने का धंधा कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि रिमांड मिलने के बाद पूछताछ में और भी खुलासे होने की संभावना है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here