Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Sep, 2017 04:51 PM
डेरा रोड़ पर पुल पर बोलेरो गाड़ी और मोपड़ की टक्कर में 2 लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गई।
बटाला (सैंडी):डेरा रोड़ पर पुल पर बोलेरो गाड़ी और मोपड़ की टक्कर में 2 लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार नेहा और गगन पुत्रियां किशन कुमार निवासी मान नगर मल्ली मार्किट बटाला गत रात्रि अपनी मोपड़ पर शहर की तरफ आ रही थी। जब वह डेरा रोड़ पर पुल के ऊपर से जा रही थी कि तो उन्हें तेज रफ्तार बोलेरोने टक्कर मार दी। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उनको गंभीर अवस्था में आस-पास के लोगों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल दाखिल करवाया। यहां डाक्टरों ने नाजुक हालत होने पर उन्हें अमृतसर रैफर कर दिया।