Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Sep, 2017 04:00 PM
पी.ओ. स्टाफ कपूरथला की पुलिस ने एक महिला सहित 2 भगौड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित थानों की पुलिस के हवाले कर दिया है।
कपूरथला (भूषण): पी.ओ. स्टाफ कपूरथला की पुलिस ने एक महिला सहित 2 भगौड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित थानों की पुलिस के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार पी.ओ. स्टाफ कपूरथला के इंचार्ज सुखजिन्द्र सिंह को सूचना मिली थी कि एन.डी.पी.एस. के अधीन थाना कोतवाली को वांछित आरोपी महिला कुलवंत कौर पत्नी काला सिंह निवासी गांव बूटा इस समय अपने ठिकाने में मौजूद है।
हैड कांस्टेबल गुरविन्द्र सिंह, निर्मल सिंह व महिला कांस्टेबल रिम्पी ने छापामारी कर कुलवंत कौर को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली के हवाले कर दिया। वहीं दूसरी ओर थाना सुल्तानपुर लोधी को वांछित भगौड़े शम्मी पुत्र मक्खन सिंह निवासी कल्याणपुर कालोनी थाना लांबड़ा को पी.ओ. स्टाफ कपूरथला की पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस के हवाले कर दिया है।