Edited By Urmila,Updated: 01 Dec, 2023 11:21 AM
ज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से इराक से लौटी लड़कियों ने अपनी कहानी बताई
सुल्तानपुर लोधी : राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से इराक से लौटी लड़कियों ने अपनी कहानी बताई कि उन्हें ईराक में ट्रैवल एजैंटों ने बेच दिया था। ईराक से लौटीं दोनों लड़कियों के साथ मलेशिया से एक लड़का भी लौटा था जो वहां जेल में बंद है। ईराक से वापस लौटी इन पीड़ित लड़कियों ने संत बलबीर सिंह सीचेवाल द्वारा किए गए प्रयासों के लिए धन्यवाद किया।
राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मांग की कि पंजाब में ट्रैवल एजैंटों का एक बड़ा गिरोह है, जिसे नियंत्रित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ट्रैवल एजैंट गरीब और भोले-भाले लोगों से धोखाधड़ी कर रहे हैं और उनकी जवान लड़कियों को खाड़ी देशों में ले जाकर बेच देते हैं। ईराक से लौटी दोनों लड़कियों ने बताया कि वे 10 जुलाई को ईराक गई थीं और उन्हें फगवाड़ा की रहने वाली मनदीप कौर नामक ट्रैवल एजैंट ने 80-80 हजार रुपए लेकर पहले दुबई भेजा था और 8 घंटे तक हवाई अड्डे पर रहने के बाद वहां से वापस भेज दिया गया था। पीड़ित लड़कियों ने बताया कि उन्हें वहां जाकर पता लाग कि उनको बेच दिया गया था। उनसे देर रात तक काम कराया जाता था और काम नहीं करने पर उन्हें पीटा भी जाता था। जब वे इससे इन्कार करती थीं तो उन्हें पीटा जाता था। कपड़े उतारकर बाथरूम में बंद कर दिया जाता था।
पीड़ित लड़कियों ने बताया कि जब उन्हें ईराक भेजा गया तो ट्रैवल एजैंट ने उनसे कहा कि उन्हें एक रेस्तरां में काम पर लगाया जाएगा और उन्हें 50 रुपए प्रति माह वेतन देने का वायदा किया गया था। संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डी.जी.पी. गौरव यादव को अपील की कि ट्रैवल एजैंटों के खिलाफ सख्ती के साथ निपटा जाए, ताकि भोले भाले लोगों को ठगी से बचाया जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here