Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Nov, 2017 07:11 AM
लड़की का अपहरण कर गैस्ट हाऊस में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश के मामले में थाना-3 की पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डी.सी.पी. गुरमीत सिंह ने बताया कि किशनपुरा की लड़की ने शिकायत दी थी ....
जालंधर (प्रीत): लड़की का अपहरण कर गैस्ट हाऊस में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश के मामले में थाना-3 की पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डी.सी.पी. गुरमीत सिंह ने बताया कि किशनपुरा की लड़की ने शिकायत दी थी कि वह बी.ए.पार्ट-1 की छात्रा है। वह सुबह कालेज जाने के लिए घर से निकली और बस का इंतजार कर रही थी कि अचानक आई-20 कार में सवार पिं्रस और उसका साथी उसके पास रुके और जब्री कार में बिठा लिया। एक युवक ने उसका मुंह बंद कर दिया। उसे एक गैस्ट हाऊस में ले गए जहां जब्री शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।
डी.सी.पी. गुरमीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच इंस्पैक्टर विजय कुंवर पाल के नेतृत्व में ए.एस.आई. किरपाल सिंह द्वारा शुरू कर दी गई और केस में नामजद 2 आरोपी गोल्डी उर्फ पिं्रस पुत्र मनोहर लाल वासी किशनपुरा तथा मुकेश गिल पुत्र गुलशन गिल वासी रिशी नगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ अपहरण व बलात्कार की कोशिश का केस दर्ज है।