निकाय चुनाव: चुनावी हिंसा में 14 गिरफ्तार, 10 फरार

Edited By Vatika,Updated: 16 Feb, 2021 04:59 PM

14 arrested in electoral violence 10 absconding

14 फरवरी को वार्ड नं.1 में शिरोमणि अकाली दल तथा कांग्रेस के वर्करों के बीच तकरार होने के बाद हुई हिंसा में महिलाओं सहित 10 व्यक्ति घायल हो गए थे

रूपनगर (विजय): 14 फरवरी को वार्ड नं.1 में शिरोमणि अकाली दल तथा कांग्रेस के वर्करों के बीच तकरार होने के बाद हुई हिंसा में महिलाओं सहित 10 व्यक्ति घायल हो गए थे। इस घटना को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है तथा 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 24 व्यक्तियों  के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं 10 आरोपी अभी फरार हैं।

एस.एच.ओ. राजीव कुमार ने बताया किप्रवीन सिंह पुत्र जनक सिंह निवासी वार्ड नं.1 सदावर्त रूपनगर के बयानों के आधार पर अच्छर सिंह, प्रिंस पुत्र अच्छर सिंह, नत्थ सिंह, लखवीर सिंह, साहिल पुत्र कालू सिंह, सेवक सिंह पुत्र कालू सिंह, रवि सिंह पुत्र कालू सिंह, महीपाल पुत्र कालू सिंह, लेखराज पुत्र कालू सिंह, बादल जबकि दूसरे पक्ष में अ‘छर सिंह पुत्र राम सिंह निवासी वार्ड नं.1 सदावर्त रूपनगर के बयानों के आधार पर पुनीत, प्रवीन, कुलवंत सिंह पुत्र जनक सिंह, कृपाल सिंह पुत्र जनक सिंह, विजय पुत्र जनक सिंह, अशोक सिंह, विरसा सिंह पुत्र गुरबचन सिंह, जोगा सिंह पुत्र विरसा सिंह, मनजीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, डिप्टी सिंह पुत्र कश्मीर सिंह, बीरमा पत्नी विरसा सिंह, निक्का सिंह पुत्र कश्मीर सिंह, गुरमुख सिंह पुत्र जीत सिंह, मोहन सिंह पुत्र उम्रा सिंह सभी निवासी सदावर्त के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!