Edited By Vaneet,Updated: 23 Jun, 2020 12:10 PM
गांव छोकरां में धान की बिजाई के लिए 60 हजार रुपए किराया खर्च कर लाए गए 12 प्रवासी मजदूर 40 हजार रुपए एडवांस...
अपरा(प.स): गांव छोकरां में धान की बिजाई के लिए 60 हजार रुपए किराया खर्च कर लाए गए 12 प्रवासी मजदूर 40 हजार रुपए एडवांस लेकर रफूचक्कर हो गए। किसान सर्बजीत सिंह राणा व बलवीर सिंह काका दोनों वासी गांव छोकरां ने बताया कि उन्होंने बिहार के जिला बेतिया से 12 प्रवासी मजदूर धान की बिजाई के लिए 60 हजाररुपए किराए पर 2 गाडिय़ां भेजकर 16 जून को मंगवाए थे। 17 जून को सिविल अस्पताल अपरा से उनका कोरोना टैस्ट करवाया गया।
मजूदरों के मांगने पर उन्होंने कमवार 30 हजार व 10 हजाररुपए एडवांस उनको दे दिए। उक्त प्रवासी मजदूर सर्बजीत राणा के खूह जोकि गांव के बाहर नहर के पास स्थित है, पर रहने लगे। उनको लगभग 10 हजार का राशन भी लेकर दिया। गत 21 जून की रात को वे बिन बताए अपना सामान लेकर रफूचक्कर हो गए। इस संबंध में उन्होंने अपरा पुलिस को लिखित सूचित कर दिया है। सब-इंस्पैक्टर प्रगट सिंह चौकी इंचार्ज अपरा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।