Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Oct, 2017 05:30 PM
मोगा लुधियाना जी.टी. रोड पर नत्थूवाला जदीद के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल बुजुर्ग की उपचार दौरान मौत हो गई।
मोगा (आजाद): मोगा लुधियाना जी.टी. रोड पर नत्थूवाला जदीद के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल बुजुर्ग की उपचार दौरान मौत हो गई।
इस संबंध में अमर सिंह के भतीजे बलविन्द्र सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी शिमलापुरी लुधियाना के बयानों पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाना अजीतवाल में मामला दर्ज किया गया है। बलविन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका चाचा अमर सिंह अपने स्कूटर पर लुधियाना से फिरोजपुर को जा रहा था। जब वह गांव नत्थूवाला जदीद के पास जी.टी. रोड पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसके स्कूटर को टक्कर मार दी। इस हादसे वह बुरी तरह से घायल हो गया और उसका स्कूटर भी टूट गया। घायल को सिविल अस्पताल जगराओं में दाखिल करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार मलकीत सिंह ने बताया कि अज्ञात व्हीकल चालक की तलाश की जा रही है।