Edited By Kamini,Updated: 24 Apr, 2024 12:54 PM
मृतक के घर से उसका लटका हुआ शव बरामद किया गया है। मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है।
फरीदकोट : फरीदकोट से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एमबीबीएस डॉक्टर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के घर से उसका लटका हुआ शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान डॉ. अनुष्का के रूप में हुई है, जोकि एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद फरीदकोट के एक कॉलेज में इंटर्नशिप कर रही थीं। बताया जा रहा है कि अनुष्का अब एमडी की तैयारी कर रही थी और इस दौरान काफी परेशान भी थी। शायद इसी वजह से उसने ये खौफनाक कदम उठाया है। फिलहाल आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here