Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jul, 2017 10:51 AM
फगवाड़ा में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगलने के पश्चात मौत हो गई।
फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगलने के पश्चात मौत हो गई।
उसकी पहचान बलकार चंद पुत्र तेलू राम वासी गांव ढड्डा तहसील फगवाड़ा के रूप में हुई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल के शव गृह भेज दिया है। मृतक बलकार चंद ने जहर क्यों निगला, यह रहस्यमय बना हुआ है। हालांकि उसके निकट सूत्रों ने दावा किया है कि उसने गलती से जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था।