जानें बिक्रम सिंह मजीठिया का राजनीतिक सफर

Edited By Updated: 07 Jan, 2017 10:41 AM

punjab election 2017

बिक्रम सिंह मजीठिया पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

बिक्रम सिंह मजीठिया (41) शिरोमणि अकाली दल

निर्वाचन क्षेत्र: मजीठा

शिक्षा: स्नातकोत्तर

 पिछले चुनाव में संपत्ति घोषणा  : 11.2 करोड़ रुपए

निर्वाचन रिकॉर्ड

2012:  सुखजिंदर राज सिंह 'लाली' मजीठिया (इंडस्ट्रीज़) को 47,581 मतों से हराया

2007:  23,008 मतों के अंतर से लाली मजीठिया (कांग्रेस) को हराया

विधानसभा रिकार्ड---- राजस्व मंत्री

 
बिक्रम सिंह मजीठिया पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। उन्होंने पंजाब विधानसभा के मजीठा क्षेत्र से 2007 व 2012 में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की टिकट पर चुनाव जीता। वर्तमान में वह पंजाब मंत्रिमंडल में राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन, सूचना एवं जनसम्पर्क तथा गैर- परंपरागत ऊर्जा मंत्री हैं। मजीठिया यूथ विंग व यूथ अकाली दल के अध्यक्ष भी हैं। वर्ष 1976 में पैदा हुए बिक्रम सिंह मजीठिया के पिता सत्यजीत सिंह मजीठिया पूर्व उप रक्षा मंत्री थे। पेशे से कृषक बिक्रम  भटिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल के भाई  हैं। हरसिमरत कौर पंजाब के मौजूदा उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हैं। बिक्रम सिंह मजीठिया ने संत स्टीफन कालेज नई दिल्ली से 1996 में ग्रै्रजुएशन की बिक्रम मजीठिया ने नवम्बर, 2009 में जिनव ग्रेवाल से शादी की। जिनसे उनके 2 बेटे हैं। 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!