Edited By Anjna,Updated: 08 May, 2018 02:23 PM
पुलिस ने नाबालिगा से दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति पर पर्चा दर्ज किया। थाने में दी शिकायत में नाबालिगा ने बताया कि उसके पड़ोस में रहता एक नौजवान उसे परेशान करता आ रहा था। कुछ सप्ताह पहले कुलदीप सिंह उर्फ सुखी पुत्र गुरजंट सिंह उसको घर में अकेली देखकर आ...
भवानीगढ़ (अतरी): पुलिस ने नाबालिगा से दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति पर पर्चा दर्ज किया। थाने में दी शिकायत में नाबालिगा ने बताया कि उसके पड़ोस में रहता एक नौजवान उसे परेशान करता आ रहा था। कुछ सप्ताह पहले कुलदीप सिंह उर्फ सुखी पुत्र गुरजंट सिंह उसको घर में अकेली देखकर आ गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी मोबाइल में अश्लील हालत में फोटो भी खींच ली और धमकी दी कि यदि इस संबंधी किसी को बताया तो वह उसको बदनाम कर देगा।
इस उपरांत उसने अपनी मां को जानकारी दी और बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस चौकी चन्नो के इंचार्ज राजवंत कुमार और सब-इंस्पैक्टर रजिन्दर कौर ने जांच करने उपरांत उक्त आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का पर्चा दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी।