Edited By Anjna,Updated: 25 Apr, 2018 08:17 AM
मंगलवार सुबह लगभग 8.30 बजे प्रीत नगर स्थित प्राइवेट स्कूल में तीनों बच्चों को छोड़कर घर पैदल जा रही पत्नी पर नशा करने से रोकने की बात पर गुस्साए पति ने चाकू से वार कर दिया। पीठ में चाकू लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला द्वारा चिल्लाने पर...
लुधियाना (ऋषि): मंगलवार सुबह लगभग 8.30 बजे प्रीत नगर स्थित प्राइवेट स्कूल में तीनों बच्चों को छोड़कर घर पैदल जा रही पत्नी पर नशा करने से रोकने की बात पर गुस्साए पति ने चाकू से वार कर दिया। पीठ में चाकू लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला द्वारा चिल्लाने पर इकट्ठे हुए आसपास के लोगों ने सहायता के लिए पुलिस कंट्रोल रूम और एम्बुलैंस 108 पर फोन किया गया, लेकिन 1 घंटे तक कोई भी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा और तब तक महिला तड़पती रही। जिसके बाद राहगीरों की मदद से लोगों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पता चलते ही थाना डाबा की पुलिस अस्पताल पहुंची और महिला का बयान नोट किया। बाद में थाना शिमलापुरी का इलाका होने पर जांच उन्हें सौंप दी।
देर रात पुलिस की तरफ से पति सिकंदर सिंह निवासी गोबिंद नगर के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घायल किरणदीप कौर (34) निवासी प्रीत नगर, शिमलापुरी ने बताया कि उसकी शादी 13 वर्ष पहले हुई थी। कुछ समय पहले पति नशा करने लगा। उसे नशा छोडऩे को कई बार कहा, लेकिन उसने एक न मानी। इस बात को लेकर अक्सर घर में उससे मारपीट करता था।
घरेलू कलह से दुखी होकर वह 1 महीना पहले तीनों बच्चों संग शिमलापुरी से घर छोड़कर किराए पर अलग रहने लगी। इसके बाद पति कई बार उसे घर वापस ले जाने के लिए आया, लेकिन वह नशा छोडऩे पर ही घर जाने की बात पर अड़ी रही। मंगलवार सुबह लगभग 8.30 बजे जब वह बच्चों को स्कूल छोडऩे के बाद घर पैदल जा रही थी। तभी पहले से गली में छिपकर बैठे पति ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।