होटल में रेड, 8 जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में किया काबू

Edited By Vatika,Updated: 12 Dec, 2019 09:29 AM

raid in hotel

सी.आई.ए. स्टाफ  समाना द्वारा समाना रोड पातड़ां के एक होटल में रेड कर आपत्तिजनक स्थिति में 8 जोड़ों को काबू करने में सफलता प्राप्त की गई है, जबकि होटल मालिक फरार हो गया।

समाना (शशिपाल): सी.आई.ए. स्टाफ  समाना द्वारा समाना रोड पातड़ां के एक होटल में रेड कर आपत्तिजनक स्थिति में 8 जोड़ों को काबू करने में सफलता प्राप्त की गई है, जबकि होटल मालिक फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार सी.आई.ए. स्टाफ  को प्राप्त हुई गुप्त सूचना के बाद स्टाफ  की टीम द्वारा समाना रोड पातड़ां के एक होटल में रेड की गई तो होटल के अंदर 8 जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में काबू किया गया। स्टाफ  टीम द्वारा होटल के काऊंटर पर बैठे कर्मी को भी काबू कर लिया गया, जबकि स्टाफ  की टीम किसी भी मालिक को काबू नहीं कर सकी।

स्टाफ  के अनुसार अधिकतर जोड़े 25 वर्ष आयु वर्ग के हैं और उनमें से कुछ लड़कियां नगर के विभिन्न इंस्टी‘यूट में शिक्षा प्राप्त कर रही बताई जा रही हैं। इस संबंध में पातड़ां के इंस्पैक्टर बलजीत सिंह ने सी.आई.ए. समाना की टीम द्वारा होटल में की गई रेड की पुष्टि करते हुए बताया कि काबू किए गए सभी लोगों पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!