पी.ओ. स्टाफ ने 3 भगौड़ों को किया गिरफ्तार

Edited By swetha,Updated: 15 Aug, 2018 12:28 PM

police arrest fugitive

पी.ओ. स्टाफ की पुलिस ने इंचार्ज ए.एस.आई. कर्मचंद की अगुवाई में 3 भगौड़ों को गिरफ्तार किया है। पहले केस में अमरजोत सिंह निवासी नजदीक खालसा हाई स्कूल गांव हुमायंूपुर सरङ्क्षहद जिला फतेहगढ़ साहिब को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली...

पटियाला(बलजिन्द्र): पी.ओ. स्टाफ की पुलिस ने इंचार्ज ए.एस.आई. कर्मचंद की अगुवाई में 3 भगौड़ों को गिरफ्तार किया है। पहले केस में अमरजोत सिंह निवासी नजदीक खालसा हाई स्कूल गांव हुमायंूपुर सरङ्क्षहद जिला फतेहगढ़ साहिब को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली नाभा में 420 और 406 आई.पी.सी. के तहत केस दर्ज था। इस केस में माननीय अदालत ने अमरजोत को 3 जुलाई 2018 को पी.ओ. करार दिया था।

दूसरे केस में रघुबीर सिंह निवासी गांव अरनोली को गिरफ्तार किया गया है, जिसके खिलाफ थाना जुल्का में 138 एन.आई. एक्ट के तहत शिकायत दर्ज है। रघुबीर सिंह को माननीय अदालत ने 7 नवम्बर 2016 को पी.ओ. करार दिया था। तीसरे केस में गुरभेज सिंह निवासी मोहनगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना जुल्का में 138 एन.आई. एक्ट के तहत शिकायत दर्ज है। गुरभेज सिंह को माननीय अदालत ने 6 जनवरी को पी.ओ. करार दिया था। उक्त भगौड़ों को गिरफ्तार करने में ए.एस.आई. कर्मचंद के अलावा हवलदार जसपाल सिंह, सुरजीत सिंह, दविंद्र सिंह, हरजिंद्र सिंह और अमरजीत सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!