Edited By swetha,Updated: 28 Jun, 2018 09:04 AM
सी.आई.ए. स्टाफ पटियाला की पुलिस ने इंस्पैक्टर दलबीर सिंह ग्रेवाल की अगुवाई में एक व्यक्ति को 5 किलो गांजे समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम विशाल कुमार निवासी रोशन कालोनी राजपुरा है।
पटियाला (बलजिन्द्र) : सी.आई.ए. स्टाफ पटियाला की पुलिस ने इंस्पैक्टर दलबीर सिंह ग्रेवाल की अगुवाई में एक व्यक्ति को 5 किलो गांजे समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम विशाल कुमार निवासी रोशन कालोनी राजपुरा है।
पुलिस के अनुसार ए.एस.आई. रणजीत सिंह पुलिस पार्टी समेत पटियाला राजपुरा रोड पर मौजूद थे, जहां मिली सूचना के आधार पर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करके उससे 5 किलो गांजा बरामद किया गया।