पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन सहित अंतर्राज्यीय तस्कर काबू

Edited By Urmila,Updated: 05 Aug, 2024 04:17 PM

police action interstate smuggler arrested with heroin

सदर पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार अंतर्राज्यीय हेरोइन तस्कर को 25 लाख रुपए से अधिक अंतर्राष्ट्रीय कीमत की 55 ग्राम हेरोइन समेत काबू कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं तहत मामला दर्ज किया है।

पटियाला (शशिपाल/अशोक) : सदर पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार अंतर्राज्यीय हेरोइन तस्कर को 25 लाख रुपए से अधिक अंतर्राष्ट्रीय कीमत की 55 ग्राम हेरोइन समेत काबू कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी गांव चौहट डेरा, सदर समाना के तौर पर की गई।

सदर पुलिस द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि एएसआई निर्मल सिंह ने पुलिस पार्टी समेत गश्त दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर गांव मियाल कलां की रजवाहा पुली पर नाकाबंदी दौरान आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को शक के आधार पर रोका और चेक करने पर 55 ग्राम हेरोइन बरामद होने पर उसे हिरासत में ले लिया गया।

अधिकारी के अनुसार काबू किया गया आरोपी नशा बेचने का आदी है और विभिन्न पुलिस थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली के एक नीग्रो व अमृतसर से हेरोइन की खेप लाकर गांवो में सप्लाई करता है। इसकी भी पड़ताल की जा रही है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर गंभीरता से पूछताछ की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!