चोरों ने घरों को बनाया निशाना, चुराई कई कीमती चीजें

Edited By Mohit,Updated: 07 Nov, 2018 06:28 PM

nabha thief theft police

इलाके में कत्ल, लूटपाट व चोरी की वारदातें बढ़ जाने के कारण लोगों में दहशत है। पिछली रात अलौहरां गेट के बाहर एक फर्नीचर हाऊस समीप स्थित मकान से अज्ञात चोर 3 तोले सोने के जेवरात, कीमती सामान व नकदी चोरी करके ले गए....

नाभा (जैन): इलाके में कत्ल, लूटपाट व चोरी की वारदातें बढ़ जाने के कारण लोगों में दहशत है। पिछली रात अलौहरां गेट के बाहर एक फर्नीचर हाऊस समीप स्थित मकान से अज्ञात चोर 3 तोले सोने के जेवरात, कीमती सामान व नकदी चोरी करके ले गए, जिस संबंधी कोतवाली पुलिस ने पुनीत कुमार पुत्र ज्वाहर लाल के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है। 

एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर सुखराज सिंह घुम्मण ने जांच आरंभ कर दी है। इसी तरह थाना सदर पुलिस ने मनजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी बनेरा खुर्द के बयानों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस अनुसार चोरों ने मनजीत सिंह के जानवरों वाले घर में से 3 भैंसें व एक छोटी कट्टी चोरी कर ली, पर चोरों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!