विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Edited By Mohit,Updated: 13 Jan, 2020 06:42 PM

married woman commits suicide

थाना अनाज मंडी के अधीन पड़ते एकता नगर में उड़ीसा की रहने वाली सवीता लीना प्रधन ने.......

पटियाला (बलजिन्द्र): थाना अनाज मंडी के अधीन पड़ते एकता नगर में उड़ीसा की रहने वाली सवीता लीना प्रधन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सवीता अपने पति सुनील प्रधान के साथ किराए के मकान में एकता नगर में रह रही थी। इस संबंधी ओर जानकारी देते हुए थाना अनाज मंडी के एस.एच.ओ. गुरनाम सिंह ने बताया कि सवीता लीना प्रधान का दो साल पहले सुनील प्रधान से विवाह हुआ था कि अचानक उस ने घर में ही फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। 

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई और लाश को अपने कब्जे में ले लिया था। इस से आज उस के माता पिता भी आ गए जिनका कहना है कि पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट के बाद ही वह किसी नतीजे पर पहुंचेंगे। अगर मौत के कारण में किसी का हाथ हुआ तो उस के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद लाश को वारिसों के हवाले कर दिया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!