Edited By swetha,Updated: 15 Aug, 2018 08:26 AM
पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के कत्ल के दोष में फांसी की सजा याफ्ता बलवंत सिंह राजोआणा आज सुबह इलाज के लिए राजिंद्रा अस्पताल में पहुंचा। उसने चैकअप करवाने के बाद अपना लिखित बयान मीडिया को दिया और पहली बार खालिस्तान के मुद्दे पर खुल कर बोला।
पटियाला (बलजिन्द्र): पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के कत्ल के दोष में फांसी की सजा याफ्ता बलवंत सिंह राजोआणा आज सुबह इलाज के लिए राजिंद्रा अस्पताल में पहुंचा। उसने चैकअप करवाने के बाद अपना लिखित बयान मीडिया को दिया और पहली बार खालिस्तान के मुद्दे पर खुल कर बोला।
उसने कहा कि वह पिछले 23 सालों से जेल में बंद है और आज तक एक भी खालिस्तानी नेता ने उसके साथ बातचीत नहीं की और न ही इस संघर्ष संबंधी कोई विचार चर्चा की है। उसने खालिस्तानियों को कांग्रेस की शह बताया।