पी.ओ. स्टाफ ने 3 भगौड़े किए गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Mar, 2018 11:00 AM

3 fugitive arrested by the police

पी.ओ. स्टाफ पटियाला की पुलिस ने इंचार्ज ए.एस.आई. कर्मचंद की अगुवाई में 3 भगौड़ों को गिरफ्तार किया है। पहले केस में प्रेम पुरी निवासी बसंत नगर कालोनी गली नं.-1 खन्ना, जिला लुधियाना को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ थाना सदर राजपुरा में एल.डी.पी.एस....

पटियाला (बलजिन्द्र): पी.ओ. स्टाफ पटियाला की पुलिस ने इंचार्ज ए.एस.आई. कर्मचंद की अगुवाई में 3 भगौड़ों को गिरफ्तार किया है। पहले केस में प्रेम पुरी निवासी बसंत नगर कालोनी गली नं.-1 खन्ना, जिला लुधियाना को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ थाना सदर राजपुरा में एल.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज है। प्रेम पुरी को माननीय अदालत ने 1 मार्च 2018 को पी.ओ. करार दिया था। दूसरे केस में जोगा सिंह निवासी गांव बख्शीवाल थाना सदर राजपुरा को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ थाना कोतवाली में 138 एन.आई. एक्ट के तहत थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज है। जोगा सिंह के खिलाफ महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनैंशियल सर्विसिज ने शिकायत दर्ज करवाई थी, जहां महिंद्रा एंड महिंद्रा के लीगल एडवाइजर एडवोकेट अमित जिंदल पेश हुए।

माननीय अदालत की ओर से 14 अक्तूबर 2016 को जोगा सिंह को पी.ओ. करार दिया गया था। तीसरे केस में स्वर्णजीत कौर निवासी गांव अरनौली जिला कैथल को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ थाना कोतवाली पटियाला में 138 एन.आई. एक्ट, 406 व 420 आई.पी.सी. के तहत शिकायत दर्ज है। स्वर्णजीत कौर को माननीय अदालत ने 18 मार्च 2017 को पी.ओ. करार दिया था। उक्त व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में हवलदार जसपाल सिंह, दलजीत सिंह, बलविंदर सिंह, बलदेव सिंह, सुखविंदर सिंह व दविंदर सिंह ने अहम भूमिका निभाई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!