ओला टैक्सी से 2 किलो हैरोइन बरामद, महिला सहित 3 गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 23 Nov, 2019 09:46 AM

3 arrest

पुलिस ने अम्बाला साईड से आ रही ओला कंपनी की टैक्सी से 2 किलो हैरोइन बरामद करके महिला सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पटियाला (बलजिन्द्र): पुलिस ने अम्बाला साईड से आ रही ओला कंपनी की टैक्सी से 2 किलो हैरोइन बरामद करके महिला सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ थाना शंभू में केस दर्ज किया गया है। बरामद हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय मार्कीट में कीमत 2 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। यह हैरोइन दिल्ली से लाई गई थी और मोगा के धर्मगढ़ में जानी थी।

दिल्ली से हैरोइन सप्लाई का नैटवर्क चलाती है रुकसार
एस.एस.पी. मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ दौरान यह बात सामने आई कि रुकसार विकास पुरी दिल्ली में किसी अफ्रीकी लड़के के साथ रहती है और वह दिल्ली में बैठ कर ही हैरोइन की सप्लाई हरियाणा और पंजाब समेत अन्य राज्यों में मोबाइल फोन से करती है। रुकसार ने ही अपनी बहन जीनत और नासिर को ओला कंपनी की गाड़ी बुक करके 2 किलोग्राम हैरोइन देकर धर्मगढ़ (मोगा) में भेजा था। राशिद अली कार का ड्राइवर है जोकि 26 साल का है और दसवीं फेल है। दूसरा नासिर 21 साल का है और दसवीं पास है।  तीसरी जीनत 27 साल की है जोकि तलाकशुदा है और 5वीं पास है। जीनत के खिलाफ मुम्बई में भी केस दर्ज होने की संभावना है। 

ये हैं गिरफ्तार आरोपी
-राशिद अली पुत्र सफी मुहम्मद निवासी गांव राजगाओ थाना दादो जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी न्यू सीलमपुर उत्तर पूर्वी दिल्ली।
-नासिर पुत्र महमूद खान निवासी कुरला ईस्ट जागृति नगर मुम्बई।
-जीनत पुत्री असलम खान निवासी बी.एम.सी. कालोनी फिल्म सिटी रोड गोरेगांव मुम्बई ईस्ट।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!