Edited By Subhash Kapoor,Updated: 31 Jul, 2023 10:55 PM
पुलिस ने अवैध शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पठानकोट/बमियाल (आदित्य, मुनीष,शारदा): पुलिस ने अवैध शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार थाना प्रभारी तारागढ़ नवदीप शर्मा ने पुलिस टीम के साथ गांव मलकाना निवासी अरुण सैनी पुत्र स्व. गुरदास मल्ल सैनी के घर से 168 बोतल (14 पेटी) मिक्स मार्का बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी बी.एस.एफ. (46 बटालियन जम्मू) का सेवानिवृत्त कांस्टेबल है। आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई आरम्भ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और उनके साथी को गिरफ्तार करने के लिए उनका रिमांड हासिल किया जाएगा।