बिजली विभाग का सामान चोरी करने के आरोप 3 गिरफ्तार, 2 फरार

Edited By Kalash,Updated: 28 Jan, 2023 12:15 PM

3 arrested for stealing electricity department goods

आज सुजानपुर पुलिस ने बिजली का सामान चोरी करने के आरोप में 5 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

सुजानपुर : आज सुजानपुर पुलिस ने बिजली का सामान चोरी करने के आरोप में 5 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिनकी पहचान सुरजीत सिंह पुत्र मुल्तान सिंह निवासी नवा पिंड अमृतसर, तरसेम सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी अमृतसर, जसबीर सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह, रणजीत सिंह पुत्र नानक सिंह व सुरेंद्र सिंह पुत्र काबल सिंह तीनों निवासी फतेहगढ़ चूड़ियां के रूप में हुई।

इस संबंध में सुजानपुर पुलिस थाना प्रभारी अनिल पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पुलिस पार्टी गश्त के संबंध में पुल नंबर 12 मलिकपुर के समीप तैनात थी। जिस दौरान उन्हें सूचना मिली कि उक्त व्यक्ति बिजली बोर्ड के ठेकेदार के साथ प्राइवेट तौर पर काम करते हैं और आज सुजानपुर के साथ लगते गांव आसाबानों में बिजली के पोल से लोहे के एंगल बिजली की तारें और अन्य सामान उतारकर घास फूस में रख रहे हैं। जिसके चलते पुलिस ने तुरंत हरकत में आकर मौके पर छापामारी की तो पुलिस ने तीन आरोपी सुरजीत सिंह तरसेम सिंह और जसवीर सिंह को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

जबकि 2 युवक रंजीत सिंह और सुरेंद्र सिंह मौके से फरार हो गए और पकड़े गए आरोपियों से बिजली की तारें लोहे के एंगल सहित कुछ अन्य चोरी किया सामान बरामद कर लिया। जिसके चलते पुलिस ने उक्त पांचों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!