संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान की मौत

Edited By swetha,Updated: 05 Nov, 2018 11:52 AM

young man death

बलाचौर-रोपड़ मार्ग पर स्थित रमन ढाबे के पास एक ऑटो में नौजवान की लाश मिली, जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। सदर थाना प्रमुख गुरमुख सिंह ने बताया कि मृतक सुखविंद्र सिंह (25) पुत्र अवतार सिंह निवासी महमूदपुर मंडेर सवारी ढोने का काम करता था।...

बलाचौर(ब्रह्मपुरी, बैंस): बलाचौर-रोपड़ मार्ग पर स्थित रमन ढाबे के पास एक ऑटो में नौजवान की लाश मिली, जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। सदर थाना प्रमुख गुरमुख सिंह ने बताया कि मृतक सुखविंद्र सिंह (25) पुत्र अवतार सिंह निवासी महमूदपुर मंडेर सवारी ढोने का काम करता था। मृतक के पिता अवतार सिंह ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की मौत किसी संदिग्ध वस्तु के सेवन से हुई है। अवतार सिंह ने बरिंद्र सिंह  निवासी महमूदपुर, सुरिंद्र कुमार मिंटू निवासी कंगना बेट पर उनके बेटे को संदिग्ध वस्तु खिलाने का आरोप लगाया है। 

सूत्रों के अनुसार मृतक सुखविंद्र सिंह गत शाम 5 बजे रमन ढाबे पर ऑटोरिक्शा छोड़ कर किसी साथी के साथ साइकिल पर कहीं गया था। आज सुबह 8 बजे उसकी लाश ऑटो के पिछले हिस्से में पड़ी मिली। इसके बारे में बलराज सिंह एस.पी.डी. जांच कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नौजवान की मौत का कारण नशे की ओवरडोज माना जा रहा है। बलाचौर क्षेत्र में यह दूसरा मामला है। 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!