Edited By Kalash,Updated: 21 Aug, 2023 05:54 PM
आज सांय 4 बजे आकाश में बादल छा गए जिस कारण वाहन चालकों को अपने वाहनों की लाइटें जलाकर चलना पड़ा
रूपनगर (कैलाश): आज सांय 4 बजे आकाश में बादल छा गए जिस कारण वाहन चालकों को अपने वाहनों की लाइटें जलाकर चलना पड़ा। इसके साथ ही हल्की बरिश भी हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया।
इस संबंधी जानकारी देते हुए मौसम विभाग के विशेषज्ञ डा. सतबीर सिंह ने बताया कि आज दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन मौसम में नमी की मात्रा 85 प्रतिशत से अधिक होने के कारण लोग 45 डिग्री जैसी गर्मी महसूस कर रहे थे, लेकिन सांय 4 बजे अचानक आकाश में छाए घने बादलों के बाद हल्की बारिश शुरू हुई। इससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की और मौसम सुहावना हो गया।
रात्रि का न्यूनतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। बारिश के कारण लोग अपने आपको बचाने के लिए छाता लेकर व अन्य पॉलीथीन ढ़क कर चलते देखे गए। इसके साथ ही आज दिन के समय हवाएं 9 कि.मी. प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि 6.5 एम.एम. वर्षा दर्ज की गई। दूसरी तरफ उन्होंने बताया कि आगामी 2-3 दिनों में हल्की बारिश हो सकती है। फसलों संबंधी उन्होंने बताया कि नीबू, अमरूद, आम, जामुन, लीची, आंवला आदि के पौधे लगाने के लिए सही समय है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here