Edited By Kalash,Updated: 22 Nov, 2026 05:42 PM

वर्क परमिट पर ग्रीस भेजने का झांसा देकर 2 लाख रुपए की ठगी करने वाले ट्रैवल एजेन्ट के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
नवांशहर (त्रिपाठी): वर्क परमिट पर ग्रीस भेजने का झांसा देकर 2 लाख रुपए की ठगी करने वाले ट्रैवल एजेन्ट के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में आशा रानी पत्नी चमन लाल निवासी गांव खान खाना ने बताया कि संतोख राम पुत्र मनप्रीत लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। उसने बताया कि उसका लड़का मनप्रीत विदेश जाना चाहता था जिस संबंधी उन्होंने उक्त ट्रैवल एजेन्ट संतोख राम के साथ बात की तो उसके साथ मनप्रीत को ग्रीस भेजने का सौदा 13 लाख रुपए में तय हुआ।
शिकायतकर्त्ता ने बताया कि उक्त एजेन्ट को उन्होंने 2 लाख रुपए पेशगी राशि दी जिसने 2 महीनों के भीतर उसके लड़के को विदेश भेजने का वायदा किया। इसके बाद एजेन्ट ने न तो उसके लड़के को विदेश भेजा तथा न ही उनके पैसे वापिस किए। उसने बताया कि पैसे वापिस मांगने पर वह धमकिया देने पर उतर आया। एस.एस.पी. को दी शिकायत में शिकायतकर्त्ता ने मांग की है कि आरोपित ट्रैवल एजेन्ट के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाए तथा उसकी राशि वापिस करवाई जाए।
उक्त शिकायत की जांच एस.पी. स्तर के अधिकारी की ओर से करने के उपरान्त दी नतीजा रिपोर्ट के आधार पर थाना मुकंदपुर की पुलिस ने आरोपित एजेन्ट संतोख राम पुत्र दासराम निवासी गांव रहिपा जिला शहीद भगत सिंह नगर के खिलाफ दी भारतीय न्याय संहिता बी.एन.एस. की धारा 318 (4) के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here