व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर दी जान

Edited By swetha,Updated: 30 Nov, 2019 04:23 PM

suicide case

गांव हेडिय़ां में व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

औड़ (छिन्जी) : गांव हेडिय़ां में व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। जानकारी अनुसार जसपाल सिंह पुत्र सोहन सिंह पंजाब रोडवेज से सेवामुक्त था। आजकल प्राइवेट बस में बतौर चैक्कर ड्यूटी करता था।

गत शाम 7 बजे जब जसपाल ड्यूटी से घर जाकर भोजन उपरान्त अपने बैडरूम में गया व आधे घंटे तक बाहर नहीं आया तो उसकी पत्नी ने जाकर दरवाजा खटकटाया। इस पर अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर उसने जब खिड़की से देखा तो जसपाल ने पंखे से फंदा लगाया हुआ था। उसकी पत्नी के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और गांव के सरपंच वरिन्द्र लक्की ने पुलिस को सूचित किया। 
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक जसपाल को फंदे से उतारा। शव को कब्जे में लेकर 174 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करने उपरांत परिजनों को सौंप दिया। उल्लेखनीय है कि मृतक का बेटा विदेश में है और घर में पत्नी व एक जवान दिव्यांग बेटी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!