छात्रा ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

Edited By Mohit,Updated: 24 Feb, 2020 03:42 PM

student swallows poisonous substance dies

पिछले 3 वर्षों से चले आ रहे प्रेम संबंधों के चलते युवक द्वारा शादी से इंकार करने पर कालेज की..............

नवांशहर (त्रिपाठी): पिछले 3 वर्षों से चले आ रहे प्रेम संबंधों के चलते युवक द्वारा शादी से इंकार करने पर कालेज की एक छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस संबंधी थाना सिटी नवांशहर की पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि वह थाना राहों के अधीन पड़ते एक गांव का निवासी है तथा खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके 3 बच्चे हैं, जिनमें से 2 लड़के तथा एक लड़की है, जो बंगा के एक कालेज में बी.कॉम. की छात्रा है।

उसने बताया कि शनिवार को उसकी लड़की प्रतिदिन की भांति कालेज में पढ़ने के लिए गई थी। शाम करीब 5 बजे उसे नवांशहर के एक निजी अस्पताल से फोन आया कि उनकी लड़की ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया है। मौके पर वह अपने परिवार के साथ अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी लड़की बेहोशी की हालत में पड़ी थी तथा उपचार दौरान उसकी रात करीब 10 बजे मौत हो गई। उसने बताया कि उसकी लड़की के पिछले करीब 3 वर्षों से गांव अटारी थाना राहों निवासी लवदीप पुत्र हरनेक सिंह के साथ प्रेम संबंध थे, जिस संबंधी उसकी लड़की अपनी मां के साथ बात करती रहती थी।

उसने बताया कि उक्त युवक ने उसकी लड़की के साथ शादी करने का वायदा किया था और जब उसकी लड़की ने शादी करने के लिए कहा तो उक्त युवक ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इससे आहत होकर उसकी लड़की ने कोई जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने उक्त शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!