रेलगाड़ी से गिरने के कारण व्यक्ति की मौत

Edited By Mohit,Updated: 10 Jul, 2019 07:35 PM

rupnagar hindi news

कुराली-मियांपुर रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति के रेलगाड़ी से गिर कर मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक संबंधित व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी।

रूपनगर (कैलाश): कुराली-मियांपुर रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति के रेलगाड़ी से गिर कर मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक संबंधित व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी। 

जीआरपी चौकी रूपनगर के इंचार्ज राजेन्द्र कुमार ने बताया कि बुधवार प्रात: 6 बजे उन्हें सूचना मिली कि कुराली तथा मियांपुर के मध्य रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति मृत पड़ा है। मौके पर जब मामले की जांच की गई तो व्यक्ति की रेलगाड़ी से गिर कर मौत हो जाने की बात सामने आई। 

उन्होंने बताया कि मृतक सरदार व्यक्ति की आयु लगभग 60 वर्ष है, जिसने चेकदार कमीज पहनी हुई है। पुलिस ने शव को शिनाख्त हेतु 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!