विभिन्न मामलों में हैरोइन और 40 हजार नकदी सहित 3 गिरफ्तार

Edited By swetha,Updated: 15 Jul, 2019 10:00 AM

police arrest 3 with heroin

थाना बहराम की पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में 69 ग्राम हैरोइन और 40 हजार रुपए सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर(त्रिपाठी, आर.डी.रामा, मनोरंजन): थाना बहराम की पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में 69 ग्राम हैरोइन और 40 हजार रुपए सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एस.एच.ओ. सब-इंस्पैक्टर नरेश कुमारी ने बताया कि एस.एस.पी. अलका मीना के दिशा-निर्देशों पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम तहत थाना बहराम के अधीन आती चौकी कटारिया के इंचार्ज  एस.आई. कुलदीप सिंह के मार्गदर्शन में ए.एस.आई. संदीप कुमार के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी मुख्य मार्ग पर गश्त कर रही थी कि दूसरी ओर से आ रही एक ऑल्टो कार जिसमें चालक सहित 2 युवक सवार थे, को रोक कर चैकिंग की गई तो कार के डैश बोर्ड में रखे एक लिफाफे में 40 हजार रुपए और 53 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि कार सवार युवकों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र महिन्द्र सिंह निवासी घुमना थाना बहराम और हरप्रीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी मांगट थाना बहराम के तौर पर की गई है।

16 ग्राम हैरोइन सहित 1 गिरफ्तार
एस.एच.ओ. नरेश कुमारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थानेदार नंदलाल की पुलिस पार्टी ने 16 ग्राम हैरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि थानेदार नंदलाल की पुलिस पार्टी पुल नहर बहराम के नजदीक मौजूद थी कि दूसरी ओर से एक बाइक पर आ रहे युवक को रोक कर जब जांच की तो उससे 16 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान अनिल मेहता पुत्र अशोक मेहता निवासी फराला के तौर पर हुई। एस.एच.ओ. ने बताया कि उक्त दोनों मामलों में गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!