Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Aug, 2023 06:31 PM
थाना सदर बंगा की पुलिस की ओर से 1.5 किलोग्राम अफीम तथा लगभग 1.50 लाख रुपए ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार हरजिन्दर सिंह पुत्र ज्ञान चंद निवासी जंडियाला पर पहले भी तीन मामले दर्ज हैं, जिसमें से 3 में उसे सजा हो चुकी है तथा मौजूदा समय में वह जमानत पर बाहर था।
नवांशहर (त्रिपाठी): थाना सदर बंगा की पुलिस की ओर से 1.5 किलोग्राम अफीम तथा लगभग 1.50 लाख रुपए ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार हरजिन्दर सिंह पुत्र ज्ञान चंद निवासी जंडियाला पर पहले भी तीन मामले दर्ज हैं, जिसमें से 3 में उसे सजा हो चुकी है तथा मौजूदा समय में वह जमानत पर बाहर था।
जांच में यह पता चला है कि हरजिन्दर सिंह इससे पहले चार बार नशे की सप्लाई क्षेत्र में कर चुका है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उससे कई खुलासे होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसी तरह से काठगढ़ पुलिस की ओर से 500 ग्राम अफीम तथा 2.70 लाख रुपए ड्रग मनी के साथ पकड़े गए 2 तस्कर शिव कुमार पुत्र बैजनाथ तथा गुड्डू पुत्र शिव चरन निवासी यू.पी. को अदालत में पेश करके 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। उन्होंने बताया कि उक्त तस्करों से प्राप्त 2.70 लाख की ड्रग मनी संबंधी पूछ पड़ताल की जाएगी की कही यह ड्रग मनी किसी को अफीम की सप्लाई देकर प्राप्त हुई है अथवा इस मनी से ओर अफीम खरीदी जानी थी।