Edited By Urmila,Updated: 22 Dec, 2023 06:23 PM
यदि इसी समय रेड किया जाए तो उसे अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया जा सकता है।
नवांशहर (त्रिपाठी): थाना औड़ की पुलिस ने 9 हजार एम.एल. अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए ए.एस.आई. कुलविन्दर सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस टीम गश्त के दौरान एक धार्मिक स्थान के नजदीक मौजूद थी। पुलिस के एक मुखबिर विशेष ने जानकारी दी की कि गुरपाल निवासी गांव गढ़पधाना पिछले काफी समय से लुक छिप कर देसी ठेके की शराब खरीद कर औड़-राहों सड़क पर गांव गढ़पधाना से आकर सुबह शाम खेतों में रख कर सस्ते भाव में बेचता है। यदि इसी समय रेड किया जाए तो उसे अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया जा सकता है।
पुलिस ने बताया कि उक्त सूचना के आधार पर काम करते हुए उक्त आरोपी गुरपाल को 9 हजार एम.एल. (12 बोतल) शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here