ओवरलोडेड वाहनों व टिप्परों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

Edited By Kalash,Updated: 21 Nov, 2026 05:57 PM

overloaded vehicle action

रूपनगर की डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशानुसार यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ एक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

रूपनगर (विजय): रूपनगर की डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशानुसार यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ एक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत वाहनों की जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर, रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर (आर.टी.ओ.) राजपाल सिंह सेखों और असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर (ए.आर.टी.ओ.) सरबजीत सिंह सैनी ने अपनी निर्धारित क्षमता से अधिक सामान ले जा रहे 3 टिप्परों का चालान काटा। इसके अलावा बिना जरूरी परमिट के चल रही एक बस के खिलाफ भी चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही, ओवरलोडेड टिप्परों से अतिरिक्त सामान भी उतरवाया गया।

राजपाल सिंह सेखों ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर के निर्देशों के अनुसार, जिले में टिप्परों पर लगातार नजर रखी जा रही है। ओवरलोडिंग और बिना जरूरी दस्तावेजों के वाहन चलाने जैसे उल्लंघनों के खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी वाहन को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह के जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने सभी वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों से अपील की कि वे निर्धारित वजन क्षमता, वैध परमिट और अन्य आवश्यक दस्तावेजों से जुड़े नियमों का पूरी तरह पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान दिया जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!