पुलिस के हाथ लगी सफलता, नशीली गोलियों सहित एक काबू

Edited By Kalash,Updated: 03 Sep, 2024 06:25 PM

one arrest with drugs pills

थाना पोजेवाल पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को काबू कर उसके पास से तीस नशीली गोलियां बरामद की।

नवांशहर, बलाचौर, पोजेवाल (मनोरंजन,कटारिया): थाना पोजेवाल पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को काबू कर उसके पास से तीस नशीली गोलियां बरामद की। पुलिस ने कथित आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन मामला दर्ज करके अगली कारवाई शुरु कर दी है।

मामले के जांच अधिकारी एस.एच.ओ. सुरिंदर सिंह ने बताया कि उनकी अगुवाई में पुलिस पार्टी राधा स्वामी सत्संग की तरफ गशत कर रही थी कि इस दौरान सामने से आता एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर पीछे चलने लगा तो पुलिस ने तुरंत कारवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को काबू करके जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 30 नशीली गोलियां बरामद हुई। उन्होंने बताया कि काबू किए कथित आरोपी की पहचान रमन कुमार के रुप में हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!