जमीनी विवाद में ताया का कत्ल, बेटा गंभीर घायल

Edited By Vatika,Updated: 12 Dec, 2019 10:29 AM

murder for property dispute

समीपवर्ती गांव भौरा में कुछ वर्षों से चले आ रहे जमीनी विवाद पर सगे भाइयों ने अपने बेटों के साथ मिलकर अपने ही भाई का कत्ल कर दिया जबकि उसके पुत्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

बंगा(चमन लाल/ राकेश): समीपवर्ती गांव भौरा में कुछ वर्षों से चले आ रहे जमीनी विवाद पर सगे भाइयों ने अपने बेटों के साथ मिलकर अपने ही भाई का कत्ल कर दिया जबकि उसके पुत्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
PunjabKesari
सिविल अस्पताल बंगा में उपचाराधीन तरसेम सिंह पुत्र गुरदेव सिंह ने बताया कि उसके पिता गुरदेव सिंह पुत्र मलकीत सिंह और चाचा बलवीर सिंह दोनों सगे भाई हैं। कुछ वर्ष पहले उसके दादा मलकीत सिंह का देहांत हो गया था। उस उपरांत दोनों परिवारों में जमीन वितरण को लेकर तकरार रहने लगी। इस संबंधी गांव की पंचायत द्वारा कई बार फैसला भी करवाया गया लेकिन आज सुबह करीब 4 बजे जैसे ही उसके पिता गुरदेव सिंह रोजाना की तरह स्नान करने के लिए अपने घर के बरामदे में लगी मोटर चलाकर स्नान करने लगे तो उसके चाचा के लड़के बलविन्द्र सिंह ने उन पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।
PunjabKesari
पिता की चीखें सुनकर उसकी माता हरबंस कौर और वह अपने कमरे से भागकर बाहर आए तथा बलविन्द्र सिंह को ऐसा करने से रोका परन्तु उसने हथियार से हमला जारी रखा। इस दौरान उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। तरसेम सिंह ने बताया इतना ही नहीं देखते ही देखते उसके चाचा का दूसरा पुत्र अमरीक सिंह और चाचा बलवीर सिंह ने भी बलजिन्द्र को हटाने की बजाय उस पर भी तेजधार हथियारों से हमला कर उसे भी घायल कर दिया। उसने बताया कि उक्त हमले की जानकारी गांव के पंचायत सदस्यों को दी गई जो जानकारी मिलते ही मौकेपर पहुंचे और उसे सिविल अस्पताल बंगा पहुंचाया। इस घटनाक्रम की सूचना बंगा पुलिस को भी दी। उन्होंने कहा कि उक्त हमला उसके चाचा और उसके लड़कों की सोची-समझी साजिश अनुसार हुआ है। इस उपरांत उसके चाचा ने बलविन्द्र को मौके से भगा दिया।

एस.पी. सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही जांच के लिए पहुंचे जिला पुलिस प्रमुख अलका मीना, एस.पी.डी. वजीर सिंह, डी.एस.पी. बंगा नवनीत सिंह माहल, एस.एच.ओ. बंगा सदर राजीव कुमार ने बताया कि उक्त मामले में पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और गुरदेव सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए बंगा सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है।

हमले में शामिल पिता-पुत्र गिरफ्तार
एस.एच.ओ. बंगा सदर राजीव कुमार ने बताया कि इस हमले में बलवीर सिंह और उसके पुत्र अमरीक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीसरे आरोपी बलविन्द्र सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो सकी जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!