विवाह का झांसा दे नाबालिगा को घर से भगा ले गया युवक, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 18 May, 2022 06:08 PM

minor girl missing

थाना सदर पुलिस ने नाबालिगा को विवाह का झांसा देकर घर से भगाने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिगा

बंगा (ब्यूरो): थाना सदर पुलिस ने नाबालिगा को विवाह का झांसा देकर घर से भगाने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिगा के पिता ने बताया कि वह अपनी नाबालिग लड़की को बीती 13 मई को स्कूल से छुट्टी होने उपरांत घर अकेली छोड़ कर काम पर गया था। उसने बताया कि जब देर शाम उसका सारा परिवार कार्य से घर वापस आया तो उसकी लड़की अपने सभी सर्टीफकेट और आधार कार्ड लेकर घर से चली गई थी।

उसने बताया कि उन्हें संदेह है कि कोई अज्ञात लड़का उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर विवाह का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने तौर पर उसकी बहुत खोज की पर वह नहीं मिली। थाना सदर पुलिस ने मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ़ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!