हेरोइन सहित व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 24 Jul, 2024 06:03 PM

man arrested with heroin

पुलिस ने 3 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): पुलिस ने 3 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए एस.आई. पूर्ण सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौराने गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में काठगढ़ से रोपड़ रोड की ओर जा रही थी कि गांव माजरा जट्टा के नजदीक दूसरी ओर से पैदल आ रहा एक युवक पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा पैंट की जेब से पारदर्शी लिफाफा निकाल कर नीचे फैंक दिया।

एस.आई. ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त व्यक्ति को काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच को तो उसमें से 3 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुभाष चंद्र निवासी गांव राएपुर माजरा के तौर पर की है। एस.आई. पूर्ण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ थाना काठगढ़ में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!