महिला वकील ने उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Kalash,Updated: 05 Oct, 2024 06:17 PM

female lawyer took a horrifying step

रूपनगर में बहरामपुर पुल के पास एक महिला वकील ने भाखड़ा नहर में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

रूपनगर (विजय): रूपनगर में बहरामपुर पुल के पास एक महिला वकील ने भाखड़ा नहर में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। महिला की पहचान वकील दमयंती के रूप में हुई है, यह पहचान उसके पास से मिले पहचान पत्र से हुई है जो बार काऊंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा का है। इस पहचान पत्र पर चंडीगढ़ का पता मकान नंबर 2175 सेक्टर-35सी. चंडीगढ़ लिखा है।

एस.एस.एफ. टीम को मिली जानकारी के मुताबिक, महिला वकील ने बहरामपुर पुल पर गाड़ी पार्क की थी और उसी जगह पर महिला ने नहर में छलांग लगा दी। एक राहगीर ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद एस.एस.एफ. की टीम और पुलिस की टीम ने गोताखोरों से संपर्क किया और गोताखोर मौके पर पहुंचे और लगातार महिला को बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण महिला को बचाया नहीं जा सका। महिला का शव पानी से बाहर निकाल लिया गया और मृतक की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। मृतक के शव को सिविल अस्पताल रूपनगर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने कानूनी कार्रवाई के बाद शव उसके वारिसों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!