पत्नी पर तेज धारदार हथियार से किया हमला, पति के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 24 Nov, 2026 04:20 PM

attack on wife

गांव सहिबाजपुर नहर के पास एक महिला को उसके पति ने घायल कर दिया।

राहों (प्रभाकर): गांव सहिबाजपुर नहर के पास एक महिला को उसके पति ने घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बरनाला कलां की रहने वाली रंजीत कौर व उसके पति वचित्तर सिंह द्वारा तेज धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में महिला के हाथों की उंगलियां कट गईं व वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने उसे इलाज के लिए नवांशहर के सिविल अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। 

पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली वह मौके पर पहुंची व जरूरी कानूनी कार्रवाई की। लोगों ने बताया कि इस महिला की शादी बचित्तर सिंह से हुई थी व दोनों बाबा जी की जगह पर लंगर खाने गए थे। लंगर खाने के बाद उनका झगड़ा हो गया। वहां बचित्तर सिंह व उसकी पत्नी ने महिला पर कई बार हमला किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई पुलिस ने उसकी नाजुक हालत को देखते हो उसे चंडीगढ़ पी.जी.आई. के लिए रेफर कर दिया। जब हमने इस बारे में हेड मुंशी धर्मेंद्र से बात की तो उन्होंने बताया कि राहों पुलिस ने महिला के पति बचित्तर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!