7120 मीटर ऊंचे त्रिशूल पर्वत पर सूबेदार मनोहर लाल ने फहराया तिरंगा

Edited By Vatika,Updated: 12 Jul, 2019 12:21 PM

7120 high trishul mountains

गांव चंदियानी खुर्द व भारतीय सेना की 68 आम्र्ड रैजीमैंट में सेवा निभा रहे सूबेदार मनोहर कटारिया ने 7120 मीटर की ऊंचाई वाले त्रिशूल

नवांशहर(मनोरंजन): गांव चंदियानी खुर्द व भारतीय सेना की 68 आम्र्ड रैजीमैंट में सेवा निभा रहे सूबेदार मनोहर कटारिया ने 7120 मीटर की ऊंचाई वाले त्रिशूल पर्वत फतह कर तिरंगा फहरा कर भारतीय इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

उल्लेखनीय है कि समाज सेवक चौधरी प्रेम चंद कटारिया के भतीजे सूबेदार मनोहर लाल कटारिया इससे पहले भी 7 अन्य चोटियों पर भी तिरंगा फहरा चुके हैं जिनमें 2001 में विशू राय पर्वत, 2018 भागरथी, 2018 कामेट प्रमुख हैं। पर्वतारोही मनोहर कटारिया का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य माऊंट एवरैस्ट को फतह करना है। इसकी तैयारी उन्होंने शुरू कर दी है।

इन्होंने दी सूबेदार कटारिया को बधाई
बलाचौर से अकाली दल के सीनियर नेता रिटायर्ड बिग्रेडियर राजकुमार, बलाचौर के पूर्व विधायक राम किशन कटारिया, एडवोकेट राजविंदर सिंह लक्की, बलाचौर के विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर, गांव जीतपुर के सरपंच चौधरी नसीब चंद, कांग्रेस के जिला प्रधान प्रेम चंद भीमा, सरपंच तरसेम लाल खेपड़, गांव बगुवाल के सरपंच शाम राज, पूर्ण चंद, विजय कुमार रत्तेवाल, सोहन लाल कटारिया, ए.एस.आई. सुभाष कटारिया, ए.एस.आई. जङ्क्षतदर कुमार, सूबेदार यशपाल कटारिया, मा. हेम राज, सूबेदार जोङ्क्षगदर सिंह आदि ने मनोहर कटारिया व उनके परिजनों को इस फतह के लिए बधाई दी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!