पुलिस ने बरामद की हेरोइन, महिला सहित 4 गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 25 Jul, 2024 05:35 PM

4 arrested including a woman

पुलिस ने 3 विभिन्न मामलों में 46 ग्राम हेरोइन बरामद कर महिला सहित 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): पुलिस ने 3 विभिन्न मामलों में 46 ग्राम हेरोइन बरामद कर महिला सहित 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना सदर नवांशहर में तैनात ए.एस.आई. मनोहर लाल ने बताया कि एस.एस.पी. डॉ. महिताब सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत जिले भर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत उनकी पुलिस पार्टी दौरान गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में नवांशहर से गांव लंगडोआ की ओर जा रही थी तो बाईपास लंगडोआ के नजदीक कच्चे रास्ते से पैदल आ रहा एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा पीछे की ओर मुड़ने का प्रयास करने लगा।

उक्त व्यक्ति ने पजामे की जेब से एक लिफाफा निकाल कर नीचे जमीन पर फैंक दिया। पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त युवक को काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की गई तो उसमें से 20 ग्राम हेरोइन बराम हुई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मनदीप कुमार पुत्र जगदीश राम निवासी गांव लंगडोआ के तौर पर हुई है। थानेदार मनोहर लाल ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में एन.डी.पी.एस.के 7 मामले पहले ही दर्ज है।

एक अन्य मामले में थाना बलाचौर की पुलिस ने वरना कार में सवार 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके 20 ग्राम हैरोइन बरामद की है। जांच अधिकारी एस.आई. बलवीर राम ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी बस अड्डा चणकोआ में विशेष पुलिस नाका लगाया हुआ था। इस दौरान आई वरना गाड़ी को रोक कर जब जांच की तो उसमें से 20 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। कार में सवार गुरप्रीत सिंह पुत्र नसीब चंद निवासी जलालपुर थाना काठगढ़ तथा गुरमुख सिंह पुत्र हरी ओम निवासी बालेवाल थाना काठगढ़ को गिरफ्तार किया है।

एक अन्य मामले में थाना औड की पुलिस ने 6 ग्राम हैरोइन सहित आरोपित महिला हरजिन्दर कौर निवासी गांव बहादरपुर थाना औड को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी गांव गढ़ी अजीत सिंह की ओर जा रही थी कि गेट के नजदीक महिला पुलिस कर्मचारी की मदद से उक्त महिला को संदेह के आधार पर काबू करके उससे 6 ग्राम हैरोइन बरामद की। पुलिस ने बताया कि उक्त मामलों में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. तहत मामले दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!