हेरोइन सहित 2 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 03 Oct, 2024 06:15 PM

2 persons arrested with heroin

पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में 30 ग्राम हेरोइन सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी,मनोरंजन): पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में 30 ग्राम हेरोइन सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना सदर नवांशहर के अधीन पड़ती पुलिस चौकी जाडला के इंचार्ज ए.एस.आई. बिक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौरान गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में गांव जाडला से नहर की पट्टी के साथ साथ मेन हाईवे की ओर जा रही थी कि गांव सनावा के शमशान घाट के नजदीक दूसरी ओर से पैदल आ रहा एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा अपनी जेब से एक पारदर्शी लिफाफा निकाल कर घास फूस में फैंक दिया तथा वहां से बच कर निकलने का प्रयास करने लगा।

ए.एस.आई. ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त व्यक्ति को काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से 25 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। ए.एस.आई. बिक्रम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जगतार चंद उर्फ पिंदू पुत्र सुच्चा राम निवासी लंगडोआ के तौर पर हुई है। ए.एस.आई. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी एन.डी.पी.एस. तथा एक्साईज एक्ट सहित 13 मामले विभिन्न थानों में दर्ज है।

एक अन्य मामले में थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने 5 ग्राम हैरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ए.एस.आई. दूनी चंद ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी जब गुजरपुर के नजदीक पहुंची तो सामने की ओर से आ रहा एक व्यक्ति पुलिस को देख कर घबरा गया तथा बच कर निकलने का प्रयास करने लगा।

पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त व्यक्ति को काबू करके जब जांच की तो उससे 5 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हर्षदीप सिंह निवासी गांव मोहर थाना बलाचौर के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि उक्त दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!