नशीले कैप्सूल तथा गोलियों सहित 2 गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 04 Jul, 2024 06:12 PM

2 arrested with narcotic capsules and tablets

पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाले कैप्सूल तथा गोलियों सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाले कैप्सूल तथा गोलियों सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना मुकंदपुर में तैनात ए.एस.आई. भूषण लाल ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौराने गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में मुकंदपुर से गांव झिंगडा की ओर जा रही थी कि टी-प्वाइंट झिंगडा के नजदीक दूसरी साइड से आ रहा एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा अपनी जेब से लिफाफा निकाल कर जमीन पर फैंक दिया।

थानेदार ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त व्यक्ति को काबू करते जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 32 नशीली गोलियां बरामद हुई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पा निवासी गांव झिंगडा के तौर पर हुई है। एक अन्य मामले में थाना काठगढ़ की पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाले 32 कैप्सूलों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 

एस.आई. राकेशविन्दर सिंह ने बताया कि गश्त दौरान उनकी पुलिस पार्टी रत्तेवाल की ओर जा रही थी कि गांव जंडी मोड के नजदीक एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू करके उससे नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाले 32 कैप्सूल बरामद किए। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान प्रिंस गिल निवासी गढ़शंकर के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि उपरोक्त मामलों में गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!