Edited By Anjna,Updated: 18 Jan, 2019 02:52 PM
थाना पोजेवाल की पुलिस ने एक व्यक्ति को 6 नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाले टीकों सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए ए.एस.आई. राम सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौराने गश्त चदियानी से नन्नूवाल की ओर जा रही थी।
बलाचौर/पोजेवाल (कटारिया/ किरण): थाना पोजेवाल की पुलिस ने एक व्यक्ति को 6 नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाले टीकों सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए ए.एस.आई. राम सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौराने गश्त चदियानी से नन्नूवाल की ओर जा रही थी।
नन्नूवाल बस अड्डे पर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा तो संदिग्ध अवस्था में उसे पकड़कर उसकी तलाशी ली गई, उसके पास से 6 नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाले टीके बरामद हुए, जिसके खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। उक्त व्यक्ति की पहचान बलजिन्द्र कुमार पुत्र हरमेश लाल निवासी चन्दियानी खुर्द के तौर पर हुई है।